पहली बार आये पीरियड को भाई ने समझा शारीरिक संबंध का सबूत, मौत आने तक किया प्रताड़ित, जानिए पूरी घटना

ब्रह्म वाक्य,ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे से एक झंकझोर देने वाली खबर आई है। अज्ञानता के चलते इससे बड़ा खौफनाक मंजर आज तक सामने नहीं आया होगा। एक बेरहम भाई ने अपनी ही बहन के साथ क्रूरता की हद पार कर दी। 12 साल की मासूम इस बच्ची के साथ उसके भाई द्वारा ये क्रूरता एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे चार दिनो तक जारी रही। चौथे दिन आख़िरकार उसने मासूम बहन के खून से अपने हाथों को हाथ रंग लिए और उसे मौत के घाट उतार दिया।

अमूमन सबसे सुरक्षित जगह घर को माना जाता है, लेकिन क्या होगा यदि यह घर ही ऐसी जगह बन जाए जहां आपको हर दिन खतरा महसूस होने लगे? महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। 12 वर्षीय की एक लड़की को उसके भाई ने ही बेरहमी से प्रताड़ित कर मार डाला।
दरअसल लड़की को अभी-अभी माहवारी यानी पीरियड शुरू हुए थे और उसके कपड़ों पर मासिक-धर्म के धब्बे थे। जिसे उसके भाई ने गलती से प्रेम संबंध का सबूत समझ लिया। जिसके इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने 30 वर्षीय भाई और उसकी पत्नी के साथ रहती थी। जब भाई ने उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे तो उस पर अवैध संबंध का आरोप लगते हुए उसे परेशान करने लगा।

लड़की के काफी समझाने का प्रयत्न किया कि वह केवल अपने पहले मासिक धर्म का अनुभव कर रही थी। लेकिन उसके भाई ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे प्रताड़ित किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पीड़ित के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म दिए। उसके शरीर पर कई जगह चिमटे से दागने के भी निशान मिले हैं। लड़की के साथ चार दिनों तक दर्दनाक यातना जारी रही, जिससे उसे घातक चोटें आईं और आखिरकार उसकी मौत हो गई।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button