हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का दिल जीता है।-भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बस्तर के दौरे पर थी। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की जमकर तारीफ की। वहीं बस्तर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी के दौरे को सफल बताया है।

हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का दिल जीता है।

बस्तर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ‘प्रियंका गांधी का ये पहला बस्तर दौरा रहा, जो बेहद सफल रहा। इंदिरा गांधी को बस्तर के लोग आज भी याद करते हैं, आज बस्तर के लोगों ने उनकी पोती को देखा है। हमारी सरकार ने बस्तर के लोगों का दिल जीता है। इसलिए बस्तर में भरोसे का सम्मेलन किया गया। क्योंकि हमने सभी वर्गों के लोगों का भरोसा जीता है।

ब्रह्म वाक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button