Onion Price: प्याज दे रही सेब को मात, दोनों की कीमतें 80 रु.किलो, दीपावली तक राहत की उम्मीद नहीं

 

ब्रह्मवाक्य, भोपाल। नवरात्री के बाद से अचानक प्याज की कीमत बढ़ गई है। हालात यह हैं कि प्याज की कीमत सेब और अनार को टक्कर दे रही हैं। थोक मंडी में जहां कश्मीरी सेब 80 रुपए किलो है तो वहीं खुदरा बाजार में प्याज भी 80 रुपए किलो बिक रही है। जबकि, हल्की व मध्यम क्वालिटी की सेब तो थोक मंडी में 40 से 50 रुपए किलो में ही मिल जाती है। जबकि, थोक मंडी में प्याज 50 से 52 रुपए किलो तक नीलाम हो रहा है। दिवाली तक सेब और भी सस्ता हो जाएगा जबकि, प्याज के दाम अभी कम होने के आसार नहीं है, बल्कि इसकी की कीमतें और चढ़ने की संभावना है। इस साल सीजन में बेमौसम ओला-बारिश से महाराष्ट्र और मप्र में प्याज की फसल पर बहुत बुरा असर पड़ा है। किसानों ने फसल खराब होने की आशंका के चलते पूरा प्याज मंडी में उतार दिया। सीजन में आए ज्यादा प्याज को विभिन्न हिस्सों में भेज दिया गया। मध्यप्रदेश से प्याज बांग्लादेश तक गयी। जिसकी वजह से लोकल स्टॉक खाली हो गए।

मध्यप्रदेश में अभी रबी सीजन की प्याज को तैयार होने में करीब-करीब डेढ़ से दो महीने लगेंगे। हालांकि, दिवाली बाद कर्नाटक, राजस्थान से प्याज की आवक होने लगेगी। प्याज के थोक कारोबारी बताते हैं कि प्याज की मंडी में आवक 50 फीसदी घट गयी है। नई प्याज दिवाली तक आएगी, उसके बाद ही ग्राहकों को राहत मिलेगी।

वहीँ चुनावी दौर में सरकार को प्याज के बढ़े हुए दाम परेशान कर रहे हैं। जिसके चलते सरकार थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज उतार रही है। अगस्त महीने के मध्य से 22 राज्यों में लगभग 1.7 लाख टन प्याज भेजी गयी। इसे एनसीसीएफ और नेफेड के बिक्री केन्द्रों पर रियायती दर पर 25 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है।

 

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button