Bank Holidays in October: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 18 दिन बैंकों में रहेगा हॉलीडे, जानिए किस राज्य में कब है छुट्टी

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। रविवार से शुरू हो रहे अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार है। त्योहारों की वजह से इस महीने पूरे 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। दुर्गा पूजा और दशहरा जैसे बड़े त्योहार इसी महीने में हैं। तो वहीं गांधी जयंती और सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती भी इसी माह में है। ऐसे में यदि परेशानी से बचाना है तो बैंक से संबंधित काम निपटने के लिए बैंक जाने से पहले इन तारीखों को जरूर नोट कर लें। बैंकों की इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं। आरबीआई द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 11 छुट्टियां ऐसी हैं जो त्योहारी या गजेटेड हैं। कुछ बैंक में क्षेत्रीय अवकाश होते हैं।

अक्टूबर 2023 में बैंक की छुट्टियां
2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती ( इसमें सभी बैंक बंद रहेंगे)
14 अक्टूबर : महालया (कोलकाता में अवकाश)
18 अक्टूबर : कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल और कोलकाता में अवकाश)
21 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, में अवकाश)
23 अक्टूबर दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी ( चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर,कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम में अवकाश)।
24 अक्टूबर को बैंक अवकाश : दशहरा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे भारत में अवकाश)
25 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा (गंगटोक में अवकाश)
26 अक्टूबर को बैंक अवकाश: दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर में अवकाश)
27 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (गंगटोक में अवकाश)
28 अक्टूबर: लक्ष्मी पूजा (कोलकाता में अवकाश)
31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद में अवकाश)

इन 11 छुट्टियों के अलावा सात वीकेंड की छुट्टियां हैं
1 अक्टूबर: रविवार अवकाश
8 अक्टूबर: रविवार अवकाश
14 अक्टूबर: दूसरा शनिवार अवकाश
15 अक्टूबर: रविवार अवकाश
22 अक्टूबर: रविवार अवकाश
28 अक्टूबर: चौथा शनिवार अवकाश
29 अक्टूबर: रविवार अवकाश

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button