US Shutdown: अमेरिका में रात 12 बजे से ठप हो जायेंगे सरकारी कामकाज ठप, पूरी दुनियां में होगा संकट! जानिए क्यों बने शटडाउन के हालात

ब्रह्मवाक्य, नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति अमेरिका में शटडाउन (US Shutdown) लगने वाला है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कामकाज अवरुद्ध हो जाएंगे। अमेरिका की सरकार और उसकी तमाम एजेंसियां शटडाउन की स्थिति में काम करना बंद कर देंगी। बतादें कि पिछले एक दशक में शटडाउन की यह चौथी बार स्थिति बनी है। जिसका असर केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ना तय है। आज के ग्‍लोबल युग में अमेरिका में शटडाउन दुनिया भर के बाजार इसका असर होगा।

अर्थव्‍यवस्‍था के लिहाज से दुनियाभर के निवेशकों की भावनाओं पर इस शटडाउन का असर होगा, जिससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट हो सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर अमेरिका में शटडाउन की स्थिति क्यों बनी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि देश में शटडाउन के लिए मजबूर होना पड़ा? दरअसल अमेरिकी में जब भी सरकार की फंडिंग को लेकर सत्‍ता और विपक्ष के बीच गतिरोध होता है तो वहां शटउाउन की स्थिति बन जाती है।

शटडाउन होने से वहां के करीब 40 लाख कर्मचारियों का वेतन अटक जाता है। नासा जैसी एजेंसियों के कार्य प्रभावित होते हैं। नेशनल पार्क बंद हो जाते हैं। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाओं के अलावा सरकार की फंडिंग से चलने वाले सभी उपक्रम बंद हो जाते हैं। हालांकि प्राइवेट सेक्‍टर पर शटउाउन का ज्‍यादा प्रभाव नहीं पड़ता।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button