RBI ने दी बड़ी राहत! 2 हजार का नोट बदलने की बढ़ाई डेडलाइन, अब अक्टूबर के पहले सप्ताह तक बदल सकेंगे नोट
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/2000-rupees-notes.jpg)
ब्रह्मवाक्य, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी राहत देते हुए 2,000 रुपये के नोट बदलने का एक और मौका दिया है। अब 2,000 रुपये के नोट जमा कराने की डेडलाइन बढ़ा दिया है। RBI ने दो हजार के नोट बदलने के लिए एक सप्ताह की और मोहलत दे दी है, यानी 7 अक्टूबर नोट बदले जा सकेंगे। बतादें कि पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर, 2023 थी।
RBI के आंकड़ों के मुताबिक एक सितंबर तक चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ चुके हैं। बतादें कि RBI द्वारा 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। जिसके बाद RBI ने लोगों से 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में 2,000 हजार रुपये के नोट को जमा कराने की अपील की थी।