ट्रक चलाते समय मंडी में मिला आइडिया, अब पपीता की खेती कर कमा रहे तगड़ा मुनाफा

ब्रह्मवाक्य,बेगूसराय। आमतौर पर लोग खेती-किसानी को घाटे का सौदा मानते है। बावजूद कई ऐसे किसान हैं जो विपरीत परिस्थिति में भी खेती में नए-नए प्रयोग कर मुनाफा कमा रहे हैं। बात कर रहे हैं बिहार के बेगूसराय के एक ऐसे ही किसान की। जो पहले ट्रक चालक था, लेकिन अब किसान बनकर अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। इनका नाम है राजेश कुमार, जो बेगूसराय के सांख पंचायत के रहने वाले हैं। जो पपीता की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। इन दिनों राजेश की पहचान क्षेत्र में प्रगतिशील किसान के रुप में हो रही है।

राजेश कुमार के मुताबिक 5 साल पहले जब पटना मंदिर घूमने के लिए गए तो इस दौरान उन्होंने पपीता के बाजार में जाकर विक्रेताओं से बात की। जहां से पपीता की खेती में अच्छी आमदनी का आईडिया मिला। इसके बाद गांव आए और 60 हजार सालाना के हिसाब से दो बीघा खेत लीज पर ली और फिर पपीता की खेती शुरू की। दो बीघा के पपीता की खेती में करीबन डेढ़ लाख रुपए सालाना खर्च आता है। 4 से 5 लाख तक की आमदनी हो जाती है।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button