सरकार के इस कदम से अब जल्द ही जल्द सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल, जानिए किस योजना पर हो रहा काम
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/petrol.jpg)
ब्रह्मवाक्य, शाजापुर। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतें महंगाई को और हवा दे रही हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की जीवनशैली पर हो रहा है। इसके साथ ही, पेट्रोल और डीजल वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन सरकार इस समस्या का समाधान पाने के लिए एक कदम बढ़ाते हुए अब इथेनॉल पर काम कर रही है। अब इथेनॉल ईंधन से वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे। दरअसल पेट्रोल और डीजल में 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण किया जा रहा है। इस प्रयास के तहत, मध्यप्रदेश के शाजापुर के पेट्रोल पंपों में भी इथेनॉल युक्त पेट्रोल का प्रयोग प्रारंभ किया जा रहा है.
इलेक्ट्रिक, डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के संबंध में सभी जानते हैं। लेकिन इथेनॉल ईंधन के बारे में काम ही जागरूकता है। जिस ईंधन का प्रभाव देश की महंगाई और प्रदूषण पर हो रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए अब भारत सरकार लोगों को इथेनॉल ईंधन के बारे में जागरूक कर रही है। साथ ही, सरकार दो पहिये वाहनों को भी इथेनॉल ईंधन से चलाने पर काम कर रही है, जिससे महंगाई और प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।