Xiaomi ने भारत में लॉन्च की स्मार्ट टीवी की एक नई सीरीज, कम दाम में मिलेगा बड़ी स्क्रीन का मजा, और भी हैं कई खूबियां

ब्रह्मवाक्य, डेस्क। शाओमी ने स्मार्ट टीवी की रेंज में तीन नए मॉडल्स शामिल किए हैं। जिसमें बड़ी स्क्रीन के साथ दमदार ऑडियो और विजुअल क्वालिटी दी जा रही है। कंपनी की ये A-सीरीज गूगल टीवी (google tv) सपोर्ट के साथ आती है। और भी कई खूबियां इस टीवी में दी गई हैं। Xiaomi ने भारत में तीन मॉडल पेश किए हैं। जिसमे अलग-अलग स्क्रीन साइज का विकल्प है। इसमें कंपनी ने डॉल्बी ऑडियो, गूगल टीवी (Dolby Audio, Google TV) के साथ और भी दूसरे खास फीचर्स दिए हैं। कंपनी द्वारा इस स्मार्ट टीवी को 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Smart TV A सीरीज में तीन स्क्रीन साइज के विकल्प दिए गए हैं। जिसकी कीमत अलग-अलग है। 32-inch स्क्रीन साइज की कीमत 14,999 रुपये। 40-inch स्क्रीन साइज की कीमत 22,999 रुपये और 43-inch साइज की कीमत 24,999 रुपये है। इसके साथ ही इन सभी को उपभोक्ता mi.com, Mi Homes, फ्लिपकार्ट सहित अन्य दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद भी सकते हैं। इसकी बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button