iPhone 14 को टक्कर देने आ रहा Redmi का ये सस्ता और चकाचक Smartphone

ब्रह्म वाक्य, डेस्क। iPhone 14 Pro काफी यूजर्स के बीच पॉपुलर फोन है। इसका डिजाइन और लुक काफी शानदार है। अब इसे टक्कर देने के लिए Redmi अपना धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Redmi 12 है। इस डिवाइस का डिजाइन iPhone 14 Pro जैसा ही दिखता है। फोन की कीमत, कलर ऑप्शन्स और उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं Redmi 12 के बारे में –

Redmi 12 के बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 155 डॉलर ( यानि लगभग 12,790 रुपये) होने की उम्मीद है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी लॉन्चिंग 10 दिन के अंदर हो सकती है। फोन तीन रंगों ब्लू, ब्लैक और सिल्वर में उपलब्ध हो सकता है। Specifications की बात करें तो Redmi 12 में फुल एचडी + रिजॉल्यूशन के साथ 6.79 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। हालांकि चर्चाओं के अनुसार, डिवाइस को मीडियाटेक हेलियो G88 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो संभावित रूप से माली G52 GPU के साथ अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है।

खबरों की माने तो यह 50MP प्राथमिक कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP सहायक सेंसर हो सकता है, जिसमें एलईडी फ्लैश भी होगा। साथ ही सेल्फी के लिए, 8MP के फ्रंट-फेसिंग कैमरे हो सकता है। Battery की बात करें तो Redmi 12 में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होगी। डाइमेंशन लगभग 168.60 × 76.28 × 8.17mm और वजन करीब 198 ग्राम होगा।

BM Dwivedi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button