MP Elections-2023: मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 12 प्रत्याशी, कांग्रेस से बन्ना तो BJP से प्रदीप उम्मीदवार, दोनों मुख्य दलों का गुणा-गणित बिगाड़ रही बसपा-आप
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/11/New-Project-2.jpg)
ब्रह्मवाक्य/मऊगंज। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तस्वीर साफ हो गई है। यहां नवगठित मऊगंज जिले की मऊगंज मुख्यालय की विधानसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। 2 नवंबर को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में उम्मीदवारों की सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया है। साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। प्रत्याशी प्रचार भी शुरू कर दिए है।
रिटर्निगं ऑफिसर राजेश मेहता ने बताया कि मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में सुखेन्द्र सिंह बन्ना इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, प्रदीप पटेल भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, पंडित उमेश त्रिपाठी घुरेहटा आम आदमी पार्टी चुनाव प्रतीक झाड़ू और भैयालाल कोल बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी से उम्मीदवार हैं।
वहीं पंजीकृत राजनैतिक दलों के उम्मीदवार के रूप में नूर मोहम्मद समाजवादी पार्टी चुनाव प्रतीक साईकिल, रामबहादुर पटेल पीपल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक स्कूल बैग और सुरेश कुमार सेन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बांसुरी से उम्मीदवार हैं। दावा है कि रीवा-मऊगंज जिले की आठ विधानसभाओं के मुकाबले मऊगंज में कम नामांकन भरे गए है।
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ददन प्रसाद मिश्रा चुनाव प्रतीक एयर कंडीशनर, ध्रुव नारायण मिश्रा चुनाव प्रतीक हॉकी और बाल, ब्राम्हदत्त मिश्रा चुनाव प्रतीक गन्ना किसान, मेहरूनिशा चुनाव प्रतीक आलमारी और सुशीला गुप्ता सेब से चुनाव मैदान में हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
मऊगंज विधानसभा
1- महरुननिशा – निर्दलीय
2- ब्रह्मदत्त मिश्रा – निर्दलीय
3- सुशीला गुप्ता – निर्दलीय
4- सुरेश कुमार सेन – भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
5- भैयालाल कोल – बसपा
6- नूर मोहम्मद – सपा
7- ददन प्रसाद मिश्रा – निर्दलीय
8- राम बहादुर पटेल – पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक
9- प्रदीप पटेल – भाजपा
10- ध्रुव नारायण मिश्रा – निर्दलीय
11- उमेश त्रिपाठी – आम आदमी पार्टी
12- सुखेन्द्र सिंह बन्ना – कांग्रेस