BJP की पांचवीं सूची जारी: MP में 92 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 मंत्री सहित 29 विधायकों के टिकट कटे, दो सीट होल्ड, 37 विधायकों को फिर मौका
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/New-Project-2-7.jpg)
ब्रह्मवाक्य/भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की भाजपा ने पांचवीं सूची जारी कर दी है। नई लिस्ट में 92 प्रत्याशियों के नाम शामिल किए गए है। इस बार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने 3 मंत्री समेत 29 विधायकों को बेटिकट कर दिया है। अभी दो सीटे होल्ड है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट कट गया है। आज की लिस्ट में कई चौकाने वाले भी नाम शामिल है। जो चार दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आया है। उनको भी टिकट दिया गया है। जबकि मौजूदा 67 विधायकों में 37 लोगों को फिर से मौका दिया गया है।
रीवा व मऊगंज जिले से घोषित उम्मीदवार
– रीवा विधानसभा से राजेन्द्र शुक्ल
– देवतालाब विधानसभा से गिरीश गौतम
– मऊगंज विधानसभा से प्रदीप पटेल
– सिरमौर विधानसभा से दिव्यराज सिंह
– गुढ़ विधानसभा से नागेन्द्र सिंह
– सेमरिया विधानसभा से केपी त्रिपाठी
– त्याेंथर विधानसभा से सिद्धार्थ तिवारी राज
– मनगवां विधानसभा से नरेन्द्र प्रजापति
सतना जिले से घोषित उम्मीदवार
– मैहर विधानसभा से श्रीकांत चतुर्वेदी
– अमरपाटन से रामखेलावन पटेल
– सतना से गणेश सिंह
– रामपुर बाघेलान से विक्रम सिंह
– चित्रकूट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार
– रैगांव से प्रतिमा बागरी
– नागौद से नागेन्द्र सिंह
देखें लिस्ट, किसको कहां से मिला टिकट