रीवा विधानसभा चुनाव: कौन है राजेंद्र शर्मा, जिसको कांग्रेस ने दिया मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ टिकट, इस सीट से 3 इंजीनियर मैदान में
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/10/New-Project-4-4.jpg)
विधानसभा सीट: रीवा, जिला रीवा
नाम: राजेन्द्र शर्मा
शिक्षा: इंजीनियरिंग
उम्र: 57 वर्ष
पेशा: आर्किटेक्चर, कॉलोनाइजर
प्रोफाइल:
रीवा शहरी सीट से वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ा। पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद 2009 में कांग्रेस से महापौरी लड़ी। फिर भी पराजय मिली। रीवा शहर के बड़े बिल्डर व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के करीबी रहे है। उन्होंने रीवा को महानगरों की तर्ज पर विकास का खाका बनाया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थक है।
क्यों मिला टिकट:
2022 के महापौरी चुनाव में कांग्रेस से अजय मिश्रा बाबा को टिकट दिलाया। इसके बाद महापौरी जीती। ऐसे में धीरे-धीरे कमलनाथ से करीबी हुई। दिग्विजय सिंह ने सपोट किया। आद्यौगिक लोगों से तालमेल के कारण टिकट पाने में कामयाब हुए।