Vastu Tips: तुलसी के पौधों से दूर रखने चाहिए ये पौधे, नहीं तो खड़ी हो सकती हैं कई समस्याएं!
ब्रह्मवाक्य, धर्म-आध्यात्म। भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। तुलसी का पौधा धार्मिक महत्व के साथ-साथ औषधि और वस्तु के लिहाज से भी बेहद खास है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी का पौधा घर की ऊर्जा को पॉजिटिव बनाने में सहायक होता है। तुलसी को “देवी” माना जाता है। अपने धार्मिकता, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गुणों की वजह से इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे से घर की ऊर्जा सकारात्मक होती है। लेकिन कुछ ऐसे पौधों हैं जिन्हे तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए? क्योंकि ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं तुलसी के पास किन पौधों को नहीं रखना चाहिए –
बरगद का पेड़: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तुलसी के पौधे के पास बरगद के पेड़ को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इससे घर में वाद-विवाद पैदा हो सकता है।
नीम का पेड़: तुलसी के पौधे के पास नीम का पेड़ नहीं होना चाहिए, क्योंकि तुलसी और नीम के पास रहने से घर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
बरदाद का पौधा: तुलसी के पौधे के पास बरदाद के पौधे को भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे विवाद और कलह उत्पन्न हो सकता है।