चंद्रमुखी 2 के ट्रेलर में दिखा कंगना रनौत का अलग अंदाज, अब यही संवारेगी डूबते करियर की नैया!
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/09/Chandramukhi-2-1.jpg)
ब्रह्मवाक्य, एंटरटेनमेंट. अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें कंगना रनौत एक अलग अंदाज में पेश हो रही हैं। जिन्हे फैंस पसंद भी कर रहे हैं। ट्रेलर में कंगना रनौत के लुक की झलकियां सामने आई हैं। जहां एक सीन में जहां कंगना की सुंदरता का प्रदर्शन हो रही है। वहीं दूसरे सीन में चंद्रमुखी बनकर लोगों को डरा रही हैं।
कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का ट्रेलर लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। महज 2 घंटे में ही इसे 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इस फिल्म में कंगना के साथ साउथ के सुपरस्टार राघव लॉरेंस भी हैं। इसके साथ ही महिमा नांबियार भी अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म को पी वासु ने डायरेक्ट किया है। अब कंगना के चाहने वालोँ को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
बतादें कि कंगना रनौत एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है। क्योंकि पिछले कुछ साल में रिलीज हुई उनकी 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। अब इस फिल्म से कंगना को अपने डूबते करियर को बचाने की उम्मीद है। इसके पहले कंगना की रिलीज हुई फिल्म धाकड़ 93 करोड़ के बजट की थी लेकिन महज 2 करोड़ 75 लाख रुपयों की कमाई के साथ सुपरफ्लॉप रही थी। इससे पहले थलाइवी का भी यही हाल रहा।