OMG-2 Trailer Release: विवादों के बीच OMG-2 का ट्रेलर आज हुआ रिलीज, अक्षय कुमार दिखे शिवगण अवतार में, फैंस को है मूवी का बेसब्री से इंतजार
![OMG-2 Trailer Release:](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/7a3a9ba1-3b53-41fe-b661-c68aa7981c2c.jpg)
ब्रह्मवाक्य एंटरटेनमेंट। OMG-2 का ट्रेलर आज 11 बजे रिलीज हुआ है। OMG-2 फिल्म विवादों में चल रही है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई सीन में कैची चलाई है इसके बाद ट्रेलर जारी किया है अब अक्षय कुमार को फिल्म में शिव का रूप नहीं बल्कि शिव दूत के रूप में दिखाया गया है। अक्षय कुमार के इस रूप फैंस काफी पसंद कर रहें है।
![OMG-2 Trailer Release:](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/08/f5600f77-0f27-43a9-acef-1ce66a8e120a.jpg)
क्या है कहानी-
OMG-2 एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है। ये साधारण इंसान कांति शरण मुदगल( पंकज त्रिपाठी ) की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। कांति के बेटे के साथ स्कूल में कुछ हादसा हो जाता है जिस कारण उसका बेटा सुसाइट की कोशिश करता है, कांति अपने बेटे के लिए वह देश की शिक्षा प्रणाली से लड़ता है फिर अक्षय कुमार शिव दूत के रूप में उसकी मदद करते है। फिल्म में बीच -बीच में कॉमेडी सीन भी दिखाए गए है, फैंस को फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आ रहा है। ये फिल्म 11 अगस्त को थियेटर में रिलीज होगी।