Vande Bharat Express: वन्दे भारत एक्सप्रेस का किराया होगा कम, अब सफर करना होगा आसान
![Vande Bharat Express](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/06/Vande-Bharat-Express-Train.jpg)
ब्रह्मवाक्य देश। वन्दे भारत एक्सप्रेस में सफर होगा आसान, रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने निरंतर प्रयास कर रहा है। रेलवे मंत्रालय ने सफर के दौरान समय कम लगे इस बात को ध्यान में रखा और वन्दे भारत ट्रेन संचालित की पर इस ट्रेन में यात्री कम सफर कर रहे है यात्रियों का कहना है की दूरी कम होने के बावजूद किराया ज्यादा रखा गया है। इसीलिए लोग इस ट्रेन में सफर करने के बजाय अन्य ट्रेनों का सहारा ले रहे है।
रेलवे मंत्रालय ने बैठक बुलाकर किराया कम करने का निर्णय ले रही है। अनुमान है की वन्दे भारत ट्रेन का किराया 30% तक कम होगा। इस समय भारत में 23 वंदे भारत ट्रेनो का संचालन हो रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोगों की यात्रा सुगम करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। देश के काफी लोगों द्वारा इस ट्रेन की यात्रा को पसंद भी किया जा रहा है। वही कुछ ऐसी ट्रेनें भी हैं जहां 30% से भी कम लोग सफर कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि कम दूरी होने के बाद भी किराया ज्यादा है। जबकि वंदे भारत ट्रेन अन्य ट्रेनों के निर्धारित समय से थोड़ा पहले ही पहुंचती है। इन ट्रेनों में बंदे भारत की अपेक्षा किराया कम है। बताया गया है कि वंदे भारत ट्रेन के कुछ रूटों पर 30 प्रतिशत से भी कम है। उनमें भोपाल से चलने वाली भोपाल इंदौर वंदे एक्सप्रेस तथा भोपाल जबलपुर वंदे एक्सप्रेस ट्रेनों को शामिल किया गया है।