पुरानी वीडियो से हुआ Malaika Arora की वास्तविक उम्र का खुलासा, सच जानकर हैरत में पड़े फैंस, लिखा- ‘इस उम्र में इतनी…’
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/Malaika-Arora.jpg)
ब्रह्म वाक्य, एंटरटेनमेंट। मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा वे अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी चर्चा में रहती हैं, उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई देती हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की उम्र में 12 साल का फर्क है और इस बात पर लोग उन्हें अक्सर ट्रोल भी करते रहते हैं। लेकिन मलाइका और अर्जुन को कोई फर्क नहीं पड़ता है और दोनों आपस में बेहद खूबसूरत रिश्ता शेयर करते हैं।
इनदिनों मलाइका अपनी एक पुरानी वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल इस वीडियो में साजिद खान मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान का इंटरव्यू लेते दिखा रहे हैं। जिसमें साजिद मलाइका से पूछते हैं कि अरबाज उम्र में उनसे दो साल छोटे हैं तो ऐसे में वे कैसा महसूस करती हैं। इस पर मलाइका उन्हें जवाब देती हैं कि वे उन्हें अच्छा लगता है।
कंफ्यूज हो रहे फैंस
अब लोग हैरत हो रही है कि विकीपीडिया पर अरबाज खान की उम्र 55 साल दिखाई जा रही है, तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि मलाइका अरबाज से दो साल बड़ी हैं तो इस हिसाब से तो उनकी उम्र 57 साल है। जबकि विकीपीडिया में मलाइका की उम्र 49 साल बताई जा रही है। ऐसे में फैंस कंफ्यूजन में हैं कि आखिर सच क्या है। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘तो ये 57 की हैं, मैं एज शेमिंग नहीं कर रही लेकिन मैं कंफ्यूज हूं कि आखिर ये इस उम्र में इतनी फिट कैसे हैं? गूगल पर 49 था तो मैंने सोचा की 55 का होने के बाद मुश्किल होती होगी फिट रहने में. आधार कार्ड निकलवाओ इनका, इतनी फिट.’