परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा से की सगाई, इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर दी जानकारी
![](https://brahmavakya.com/wp-content/uploads/2023/05/AAP-leader-Raghav-Chadha.jpg)
ब्रह्म वाक्य, एंटरटेनमेंट। आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीती चोपडा (Bollywood actress Parineeti Chopra) ने आम जनता पार्टी के नेता राघव चड्ढा (AAP leader Raghav Chadha) के साथ आज दिल्ली के एक होटल में सगाई करली। इस बात की जानकारी खुद परिणीति ने दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राघव चड्डा के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर करके दी। परणीति ने चार फोटो पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों फोटा में परणीती बेहद खूबसूरत लग रहीं है।
बताया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई का लहगा बॉलीवुड के जाने माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार कराया है। अपनी छोटी बहन की सगाई में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई। बतादें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहें थे, लेकिन दोनों की तरफ से ऑफिशियल सगाई की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कुछ समय से कई बार दोनो साथ में स्पॉट हो रहे थे। तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थी के दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहें है।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सगाई में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। कुल 150 लोग सगाई में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा ओर राधव चड्डा की सगाई की फोटो वायरल हो रही हैं। फोटों में दोनो के हाथ में सगाई की अंगूठी दिख रही है। फैंस उन्हें सगाई की बधाई दे रहें है।